11 अप्रैल 2014 - 17:14
ज़रीफ़ और एश्टेन की साझा प्रेस काँफ़्रेंस

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री और यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति की प्रमुख कैथ्रीन एश्टेन नें साझा प्रेस काँफ़्रेंस में ईरान और ग्रुप 5+ के बीच बातचीत के तीसरे दौर के परिणामों की व्याख्या की

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री और यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति की प्रमुख कैथ्रीन एश्टेन नें साझा प्रेस काँफ़्रेंस में ईरान और ग्रुप 5+ के बीच बातचीत के तीसरे दौर के परिणामों की व्याख्या की। ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ नें वियाना में बातचीत की समाप्ति के बाद यूरोपीय यूनियन की विदेशी नीति की प्रमुख कैथ्रीन एश्टोन के साथ एक साझा प्रेस काँफ़्रेंस में कहा कि सभी पक्ष अपने विचारों को एक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और यह बातचीत जेनेवा समझौते के आधार पर और उसी क्षेत्र के अन्दर जो जेनेवा समझौते में तय किया गया था, हुई जबकि अभी भी इस सिलसिले में कुछ मामलों पर मतभेद बाक़ी है उन पर मज़बूत बातचीत की ज़रूरत है। यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति की प्रमुख नें भी इस साझा प्रेस काँफ़्रेस में कहा कि ईरान और ग्रुप 5+1 के नें बातचीत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का हल ढ़ूँढ़ने के लिये विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में अगली बातचीत 13 मई को होगी।

टैग्स